संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: विकासखंड पवासा के गांव सैंडा में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर भरे पानी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बरसात के दौरान सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

जलभराव की समस्या ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण आसपास के घरों में भी नमी और गंदगी फैल रही है। मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतर...