संभल, सितम्बर 25 -- Sambhal News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 'नमो सेवा अनकही कहानियां' कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े संदेश देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत शाम चार विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव 4 बजे बाबुखेड़ा, पांच बजे ऐचौड़ा कम्बोह और छह बजे सेवड़ा जसरथनंगला में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। वहीं असमोली मंडल में बूढ़े बाबा मंदिर तथा मनौटा पुल बस स्टैंड पर भी कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।सेवा संकल्प अभियान के विधानसभा संयोजक सौरभ त्यागी ने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों में समयानुसार सहभागिता करने तथा सेवा एवं जनजागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने...