Sambhal News: सेवायोजन कार्यालय में आज लगेगा रोजगार मेला
संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की दो कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर स्थित सेवायोजन कार्यालय में बुधवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में पुखराज हेल्थ केयर और धन वर्षा बायोप्लास्टिक, रुड़की के लिए फील्ड ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.