Sambhal News: सेवानिवृत्ति के छह माह बाद तक सफाई मित्र से कराया काम, नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: नगर पंचायत बबराला में विभागीय स्तर पर बड़ी प्रशासनिक चूक का मामला सामने आया है। नियमित सफाई मित्र की निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि निकलने के बाद भी करीब छह माह तक उससे सेवाएं ली जाती रहीं और वेतन का भुगतान भी होता रहा। मामला संज्ञान में आने पर नगर पंचायत प्रशासन ने कर्मचारी को सेवानिवृत्त कर दिया, लेकिन अब तक यह तय नहीं हो सका है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है। नगर पंचायत बबराला में तैनात नियमित सफाई मित्र संतोष कुमार 31 दिसंबर 2024 को नियमानुसार सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बावजूद विभागीय अभिलेखों में समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण उनसे 3 जून 2025 तक कार्य लिया जाता रहा और वेतन का भुगतान भी जारी रहा। मामला सामने आने पर अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा और 4 जून 2025 को सेवानिवृत्त करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.