संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र स्थित सेंट मैरी एकेडमी, जीवन धाम अखबंदपुर में गुरुवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रवादी नेता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रबंधक रिजो जोसेफ ने अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि आजाद और लोकमान्य तिलक जैसे महान व्यक्तित्व देशभक्ति, स्वाभि...