संभल, जुलाई 5 -- Sambhal News: संभल। वन महोत्सव के तहत रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन ने रविवार को सूरजकुंड मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लब अध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आम, आंवला, मेहंदी, बेल और शमी सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। सुमित अग्रवाल ने कहा कि पेड़ धरती की अमूल्य धरोहर हैं और स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। सचिव गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शिवांश अग्रवाल, डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय, अवधेश वार्ष्णेय, राधिका अग्रवाल, शिल्पी वार्ष्णेय, शैली, सुरभ...