संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: संभल। जनपद में गुरुवार सुबह से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी और आसमान में छाई काली घटाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली, जिससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं चलने से बाजारों और सड़कों पर भी लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों में किसान झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश होती है तो धान की फसल को भरपूर लाभ मिलेगा और सिंचाई की चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Banka News: सावन की रिमझिम फुहार से सुहाना हुआ शाम, दिनभर की उमस से मिली राहत हल्की बारिश के दौरान स्कूली बच्चे छाते लेकर स्कूल पहुंचे, जिससे सुबह का नजारा भी आकर्षक नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों त...