Sambhal News: सीता स्वयंवर में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
संभल, सितम्बर 11 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा में मनोकामना नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में गुरुवार को सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया गया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी बृजधाम मथुरा के कलाकारों ने प्रभावी प्रदर्शन और संवादों से धार्मिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। श्री राम के धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला में दिखाया गया कि राजा जनक ने पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी। स्वयंवर में दूर-दूर से पहुंचे कई राजा और योद्धाओं ने धनुष उठाने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं सका। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.