Sambhal News: सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए चोर, लाखों का माल समेटा
संभल, अगस्त 31 -- Sambhal News: मढ़न, संवाददाता। असमोली थाना क्षेत्र के गांव डौंडी में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे चोर कमरे में रखा संदूक उठाकर फरार हो गए। सोमवार तड़के करीब चार बजे परिजनों की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए। तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर चक रोड के किनारे संदूक खाली हालत में पड़ा मिला। उसमें रखी नकदी, जेवरात और कपड़े गायब थे। गांव डौंडी निवासी राजीव कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह रविवार रात परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात किसी समय चोरों ने मकान के पीछे सीढ़ी लगाई और जीने के रास्ते घर में दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर वहां रखा संदूक उठाया और फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे परिजनों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.