संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर इस बार सिरसी में अकीदतमंदों के लिए खास आकर्षण रहेगा। बुधवार को निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पहली बार हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रोजे की शबी को शामिल किया जाएगा। रोजे की शबी की जियारत के लिए लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रोजे की यह शबी सिरसी में ही तैयार की गई है। मेंहदी हैंडीक्राफ्ट के कारखाने में करीब 55 दिन तक 12 कारीगरों ने मेहनत कर इसे तैयार किया। इसके निर्माण पर लगभग तीन लाख रुपये की लागत आई है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आज मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी लकड़ी, शीशे समेत अन्य सामग्री का इस्तेमाल कर इसे आकर्षक रूप दिया गया है। शबी तैयार करने वाले कारीगरों ने बारीकी के साथ काम करते हुए रोजे की प्...