Sambhal News: सिरसी में निकाला गया ज़ुल्जनाह और अलम मुबारक का जुलूस
संभल, जुलाई 18 -- Sambhal News: नगर पंचायत क्षेत्र के सिरसी बिलारी मार्ग पर स्थित बहमन जहरा कॉलोनी के ईमाम बारगाह से शुक्रवार की देर रात्रि मजलिस के बाद शबीये ज़ुल्जनाह हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम के साथ अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया। जिसमें स्थानीय अंजुमनों ने नौहे ख्वानी भी की और मातम किया। मजलिस में मर्सिया मास्टर बाबू और उनके साथियों ने पढ़ा जबकि मजलिस को मौलाना क़ाज़ी मुहम्मद ने संबोधित किया। जुलूस में अंजुमन जुल्फेकारे हैदरी, अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, अंजुमन हैदरी, अंजुमन मीसमें अजा, अंजुमन हुसैनी,अंजुम रोनक़े अजा आदि अंजुमनों ने नौहे ख्वानी की और मातम किया। जुलूस देर रात्रि वहीं ईमाम बारगाह में बढ़ाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.