Sambhal News: सिरसी में कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में तीन लोगों को काटकर किया घायल
संभल, अगस्त 20 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी में आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर कुत्तों के हमले में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर उन्हें खींचकर ले जाने की कोशिश की। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और किसी तरह कुत्तों के झुंड से उन्हें छुड़ाया। लगातार हो रहे हमलों से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। अभिभावक छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं।
कुत्तों के हमले की घटनाएं मोहल्ला शर्की कर्बला रोड पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पहली घटना हुई। नईम अब्बास का तीन वर्षीय बेटा मोहम्मद इब्राहिम घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने जा रहा था। बच्चे के दादा अनवर के मुताबिक, जैसे ही इब्राहिम घर से बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.