संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसानाल में बीते करीब 15 दिनों से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। गांव में 100 से अधिक लोगों के बुखार की चपेट में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण बताए जा रहे हैं और परिजन उन्हें उपचार के लिए मेरठ, संभल और मुरादाबाद के निजी अस्पतालों में ले जा रहे हैं। गांव सिरसानाल निवासी राजीव गिल, उनकी पत्नी और बेटे के डेंगू आशंकित होने पर मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं रवि कुमार, सतेंद्र और पुष्पेंद्र भी मेरठ में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा चरन सिंह की पत्नी सुदेश, चरन सिंह, सुखवीर, अंकित, कालेंद्र, जलम सिंह, आदेश देवी, यशस्वी गिल और उपदेश गिल समेत कई ग्रामीणों का संभल और मुरादाबाद के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ...