Sambhal News: सिक्कों से दमकेगी भगवान कुबेर की झांकी, स्टेशनरी से बनेगा महाबली हनुमान का विराट स्वरूप
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश मेले की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष 12 सितंबर से शुरू होने वाले 66वें गणेश मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 14 सितंबर को निकलने वाली भव्य रथयात्रा होगी। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को ऐसी स्वचालित झांकियां देखने को मिलेंगी, जो अपनी कलात्मकता, संदेश और भव्यता से सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगी। इस बार रथयात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान कुबेर की 16 फीट ऊंची स्वचालित झांकी होगी। इस झांकी की खासियत इसका अनूठा श्रृंगार है। पूरी झांकी को एक रुपये से लेकर दस रुपये तक के असली सिक्कों से सजाया जाएगा, जबकि भगवान कुबेर के मुखमंडल को 100 रुपये और 10 हजार रुपये के दुर्लभ स्मारक सिक्कों से अलंकृत किया जाएगा। रोशनी के बीच जब यह झांकी आगे बढ़ेगी तो श्रद्धालुओं को अद्भु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.