Sambhal News: सारंगपुर नकबजनी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: थाना कैलादेवी पुलिस ने गांव सारंगपुर में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की रकम में से नौ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। 29 अगस्त की रात सारंगपुर निवासी किसान जमुना सिंह प्रजापति के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण, करीब 60 हजार रुपये की नकदी तथा घर में रखा पांच किलो देशी घी चोरी कर लिया था। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले रघु यादव के घर में भी नकब लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। यहां चोरों ने बक्से के ताले तोड़कर करीब एक हजार रुपये का सामान चोरी किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जमुना सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.