संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की यूनिट 15 B की यूनिट कॉन्फ्रेंस बुधवार को आयोजित की गई। सर्वप्रथम चीफ गेस्ट स्पेशल कमेटी मेंबर पदमा भार्गव, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष कृष्ण अवतार गुप्ता, एग्जीक्यूटिव चीफ कोऑर्डिनेटर सुभाष शास्त्री जी एवं चीफ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु रस्तोगी ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर जायंट्स प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कांफ्रेंस के दौरान सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं ग्रुपों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप आफ सखी सहेली की अध्यक्ष डॉ मधु तोमर को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट तथा पंतनगर रॉयल की अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी को एक्सीलेंट प्रेसिडेंट का अवार्ड प्रदान किया गया। इसी क्र...