संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सम्भल पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को बहजोई थाना क्षेत्र में साइबर थाना भवन के निर्माण के लिए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस पहल से जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। साइबर थाना भवन के निर्माण से साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई, विवेचना और निस्तारण संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह की व्यवस्था आमजन को राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। भूमि पूजन के अवस...