Sambhal News: सरकारी जमीनों पर डीएम की नजर, मौके पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: सरकारी जमीनों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने गुरुवार को बहजोई में विभिन्न सरकारी भूमि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम जैमलपुर, बहजोई, बहजोई पजाया के निकट तथा कलक्ट्रेट के पास स्थित बड़े मैदान और आसपास की भूमि का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों से भूमि के अभिलेखों और मौके की स्थिति की जानकारी लेते हुए रकबे का मिलान कराने तथा पैमाइश कराकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक भूमि की अभिलेखीय स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि संबंधित भूमि को लेकर किसी न्यायालय में कोई वाद विचाराधीन तो नहीं है। डीएम ने भूमि से जुड़े सभी अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.