Sambhal News: समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। गन्ना खरीद केंद्रों पर ढुलाई किराए में अंतर और किसानों से अधिक किराया वसूले जाने को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन में रोष है। सोमवार को काफी संख्या में पदाधिकारी जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए। जहां पर उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करके कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि धामपुर शुगर मिल असमोली के अंतर्गत सतूपुरा ए और सतूपुरा बी नाम से दो गन्ना खरीद केंद्र कई वर्षों से संचालित हैं। संगठन के अनुसार, पेराई सत्र 2025-26 में बी केंद्र पर किसानों से 11.40 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ढुलाई किर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.