संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रीश कुमार ने विकासखंड सम्भल की ग्राम पंचायत मवई ठकुरान में तैनात सफाई कर्मी विनोद कुमार पुत्र होराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश के अनुसार सफाई कर्मी पर तैनाती ग्राम पंचायत में नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं करने, पदीय दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप हैं। इसके अलावा बिना सूचना दिए तैनाती स्थल से गायब रहने और सफाई कार्य के समय व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने की शिकायतें भी सामने आई थीं। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ओर से 25 जून और 14 जुलाई को कारण बताओ नोटिस ज...