संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: ब्लॉक बनियाखेड़ा में शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक इकाई के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और संप्रेषक के पदों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ब्लॉक सभागार में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ब्लॉक में कुल 112 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 103 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर दौलत राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को चार मतों से हराकर जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर शिव सिंह, संगठन मंत्री पद पर रामरक्षपाल तथा संप्रेषक पद ...