संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर आदर्श जीवन का संदेश दिया, जबकि संत नामदेव ने भक्ति के माध्यम से जातिगत भेदभाव मिटाने और समानता की सीख दी। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि महापुरुषों के विचार सामाजिक न्याय और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान नवाब सुहैल इकबाल, बलवंत सिंह, उमेश दिवाकर, ममता मधुकर, अशोक राणा, अमरपाल यादव, सुनीता यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gonda News: सपा कार्यालय में हर्षोल्लास से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती यह भी पढ़...