संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव का गुरुवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही सहसवान, गुन्नौर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उनके पैतृक गांव सिंघोला पुख्ता पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ओमकार सिंह यादव लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे और उन्हें जमीनी नेता के रूप में पहचान मिली। उन्होंने सहसवान विधानसभा क्षेत्र का कई वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया और समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री पद का दायित्व भी संभाला। क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता के कारण उनका व्यापक जनाधार था। यह भी पढ़ें- पांच बार के विधायक और मंत्री रहे ओमकार सिंह को पड़ा ...