संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी से ढाई साल पहले लापता हुए मासूम की पहचान अब डीएनए जांच से तय होगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 27 जुलाई को एक महिला के साथ मिले बच्चे को लेकर दो परिवार अपना-अपना दावा कर रहे हैं। एक ओर अतरासी निवासी संजय का परिवार उसे अपना लापता बेटा सन्नी बता रहा है, जबकि महिला उसे अपना पुत्र आर्या बता रही है। ऐसे में पुलिस ने पूरे मामले में डीएनए परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, आरोपित गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी संजय ने 9 सितंबर 2024 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उसका ढाई वर्षीय बेटा सन्नी घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता ह...