संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: बबराला थाना क्षेत्र में करीब तीन सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव सोनबूढ़ी निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका सगा भाई मगन सिंह और चचेरा भाई अनुराग सागर 29 जून 2026 की शाम मझोला फतेहपुर से मोटरसाइकिल पर बबराला आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे बबराला रोड स्थित पंवारी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Noida News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौतघायल ...