संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: संभल। शहर के मोहल्ला फतेहउल्लाह सराय निवासी जरीफ अपनी पत्नी नगमा के साथ बाइक से हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में पक्का बाग मंदिर के पास अचानक सड़क पर खड़े कुत्ते से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे जरीफ और उनकी पत्नी नगमा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायलों को उठाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...