Sambhal News: सड़क पर उतरी पुलिस, नियम तोड़ने पर 1365 वाहनों पर कार्रवाई
संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: यातायात नियमों की लगातार अनदेखी कर सड़क हादसों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने ट्रैफिक महाअभियान चलाकर सख्त संदेश दिया। पिछले सात दिनों से आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था की खामियों, नियमों की अनदेखी और बढ़ते हादसों के खतरे को प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा था। जनहित से जुड़ी इस मुहिम का असर साफ दिखाई दिया, जब ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम पूरे जिले में सड़कों पर उतरी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। पुलिस ने हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, ट्रिपल राइडिंग करने, मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने, गलत नंबर प्लेट का प्रयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.