संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी स्थित सैय्यद सिराज हुसैन कॉलोनी, कर्बला रोड पर अमाफाह ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझाते हुए लोगों से अपने आसपास सफाई रखने और स्वच्छ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान छात्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने बताया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि इससे आसपास का वातावरण भी सुंदर और सकारात्मक बनता है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: ई-कचरा प्रबंध पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश साफ-सफाई के ...