संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुमथल के काफी लोग बुधवार को तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने गांव में रास्ते में अवैध निर्माण करके अतिक्रमण करने को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। उसके बाद उपजिलाधिका आशुतोष तिवारी को लिखित शिकायत देकर अवैध अतिक्रमण हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खेमपाल फौजी के घर से सीताराम के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध रुप से गेट खोलकर पक्के चबूतरे का निर्माण कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध निर्माण के कारण सड़क का काम पूरा करने में ठेकेदार और मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उन लोगों ने ग्रामीण से शिकायत की तो वह गाली गलौज के...