संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल मार्ग पर सोमवार की शाम को बाइक और ई- रिक्शा में टक्कर हो गई। जिसमें ई- रिक्शा सवार दो महिला व बाइक सवार सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। सोमवार की शाम को जरगांव से सवारियां लेकर ई- रिक्शा चन्दौसी आ रहा था। जैसे ही वह चन्दौसी के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक ने ई- रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक गिर गई और ई- रिक्शा भी पलट गया। सड़क पर गिरने से बाइक सवार अशोक नगर कालोनी निवासी महिपाल और रेखा पत्नी अजीत कुमार निवासी जरगांव, ममता पत्नी रामौतार निवासी जमालपुर,ई रिक्शा चालक हुकुम सिंह निवासी जमालपुल घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल...