संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: हयातनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क किनारे ऑटो रिक्शा चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन कुछ घंटे बाद उसका शव लाडम सराय में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी फरीद (35) पुत्र हनीफ ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार शाम वह पत्नी से ससुराल फतेहउल्ला सराय जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 8:30 बजे लाडम सराय में लोगों ने सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया。

परिवार की प्रतिक्रिया जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए...