Sambhal News: सगे भाइयों ने युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: गुन्नौर। थाना गुन्नौर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक युवक के साथ उसके ही दो सगे भाइयों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला थाना गुन्नौर निवासी सबाहत उर्फ प्रिंस पुत्र कौसर अली ने बताया कि बीती 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उसके सगे भाई शुजा उर्फ फसाहत कौसर अली और वजाहत अली ने उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि परिवार का मामला होने के कारण वह पहले शांत रहा, लेकिन 6 अक्टूबर को आरोपियों ने दोबारा उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.