संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: सोते समय सांप ने युवक को डसा, सीएचसी से किया गया रेफर चन्दौसी, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में पिछले दिनों सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की भोर में थाना कुढफतेहगढ क्षेत्र के गांव आलमपुर कुदईया में एक सोते हुए युवक को सांप ने डस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में निजी वाहन से उसे उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया。

घटना का विवरण गांव आलमपुर कुदईया निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र पुत्र मटरू घर में सो रहा था, रात लगभग 3.30 बजे सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की चीख सुनकर परिवार लोग पहुंचे तो उन्होंने सांप को जाते हुए देखा। शोर शराबा होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद...