संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: कल्किनगरी संभल की ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दीपावली के बाद नवंबर माह में आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय पौराणिक परिक्रमा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं को रास्ते में परेशानी न हो, इसके लिए परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। बारिश के कारण खराब हुए कच्चे रास्तों पर मिट्टी डालकर उन्हें आवागमन योग्य बनाया जाएगा। परिक्रमा मार्ग के सुधार कार्यों की तैयारियों के तहत शुक्रवार को ब्लॉक संभल के बीडीओ प्रेमपाल सिंह, तकनीकी सहायक सत्येंद्र सिंह और एपीओ रूमान ने 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के पदाधिकारियों के साथ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। समिति के संयोजक बालयोगी दीनानाथ, अध्यक्ष राज कुमार शर्मा और सचिव मुकेश शर्...