Sambhal News: संभल में 15 मतदेय स्थल घटाने का प्रस्ताव, 1862 के बजाय अब 1847 मतदेय स्थल होंगे
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: आगामी निर्वाचन को लेकर जनपद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया के तहत अब 1862 के स्थान पर 1847 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन और अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की अद्यतन संख्या, नए मतदेय स्थल स्थापित करने और प्रस्तावित सूची पर मिली आपत्तियों व सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तावित सूची में कुल 949 मतदान केंद्र (लोकेशन) दर्शाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.