संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: रहरा-गवां मार्ग पर गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। सिरसा गांव के पास हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हुई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी बिजेंद्र (30) पुत्र केवल अपने साथी मोनू (28) पुत्र अशोक के साथ गुरुवार देर शाम बाइक से रहरा से गवां की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों सिरसा गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बिजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मोनू को गंभीर हालत में एंबुलेंस की ...