Sambhal News: संभल में मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, साथी भागा
संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: मढ़न (संभल), संवाददाता। असमोली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी असमोली भेजा गया। मौके से बाइक, तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सुधीर पंवार और मढ़न चौकी प्रभारी अनुज चौहान पुलिस बल के साथ गुरुवार देर रात मालपुर से सेवापुर पदार्थपुर जाने वाले मार्ग पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.