संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: अर्नब चक्रवर्ती तूफान का असर संभल में भी देखने को मिला। गुरुवार से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और तेज हवाओं ने लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास करा दिया। गुरुवार देर रात शुरू हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। मौसम के बदले मिजाज के बीच लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार शाम से ही आसमान में काले बादल छाने लगे थे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रात की बारिश से बदला मौसम, सम्भल में 24 डिग्री पहुंचा तापमान इसके साथ तेज हवाएं चलने लगीं। देर रात बारिश शुरू हुई तो मौसम में ठंडक बढ़...