संभल, अक्टूबर 31 -- Sambhal News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही सम्भल के 2,82,455 किसानों के बैंक खातों में 56.49 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंच गई। शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों के खातों में किस्त हस्तांतरित की। इस मौके पर सम्भल में जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों और कृषि केंद्रों तक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिले में करीब 21,547 किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट योजना के तहत चयनित किसानों को बीज मिनीकिट वितरित किए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जिले के 5.96 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्म...