Sambhal News: संभल के अकर्ममोचन कूप चौराहे का होगा कायाकल्प, लगेगी महापुरुष की प्रतिमा
संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: शहर कोतवाली के सामने स्थित अकर्ममोचन कूप चौराहे की तस्वीर जल्द बदल सकती है। चौराहे को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकासचन्द्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने और महापुरुष की प्रतिमा स्थापित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चौराहे की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया। प्रशासन की योजना के तहत यहां विकास कार्य कराकर चौराहे को नया स्वरूप देने की तैयारी है। हालांकि प्रतिमा किस महापुरुष की लगाई जाएगी। इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। अकर्ममोचन कूप की भूमि पर बनी तीन दुकानों को नगर पालिका की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.