Sambhal News: संभल की महिला ने बागपत में फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान
संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: सिरसी। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मिलक सिरसी निवासी एक महिला ने जनपद बागपत में फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गांव निवासी पति पत्नी बागपत में मेहनत मजदूरी करने के लिए गए थे। मंगलवार को प्रतिदिन की तरह पति काम पर चला गया और पत्नी कमरे पर अकेली रह गई। इसी दौरान महिला ने फांसी के फंदे पर झूल गई। लोगों ने युवक को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह पहुंचा तो पत्नी को लटका देख उसके होश उड़ गए। युवक ने घटना की जानकारी गांव में दी। गांव से लोग पहुंचे और महिला शव बुधवार को गांव ले गए। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.