संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: चन्दौसी तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी व सीओ विवेक ने फरयादियों की शिकायतों को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने तक 76 शिकायत दर्ज हुई। इसमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। साथ ही अन्य बची शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारी को शीघ्र निस्तारण के निर्देश देकर सौंप दिया। अक्टूबर माह के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। सुबह दस बजे से ही शिकायत करने के लिए लोग पहुंचना शुरु हो गए,जिससे सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने तक शिकायत करने वालों की भीड़ रही। शिकायतों को उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी और सीओ विवेक जावला ने गंभीरता के साथ सुना। जिसमें 7 शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों ने निस्तारण...