संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: संभल जिला टैक्स बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों को लेकर पूर्व में लिए गए 10 अगस्त के निर्णय को यथावत रखने पर सहमति बनी। बैठक में संजीव कुमार शर्मा को अध्यक्ष, साने आलम को महासचिव और मोहम्मद आजम को कोषाध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई। निर्णय पर किसी सदस्य ने आपत्ति नहीं जताई। पदाधिकारियों की नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 को पूरी की जाएगी, जिसके बाद तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद का कार्यभार सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अकरम ने की, जबकि संचालन महफूज हुसैन ने किया। इस दौरान मुश्फिक हुसैन, संदीप कुमार शर्मा, ईश्वर चंद, जियाउद्दीन, कपिल गंभीर, गुफरान खान, मोहम्मद सुहेब, केपी सिंह, फैजान अहमद, मोहम्मद उमर और विभोर रस्तोगी समेत अन्य अधिवक्ता...