संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के ऐंचौड़ा कंबोह मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ उनकी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। इस दौरान अर्जुन सिंह, अभिषेक प्रजापति, अरुण बंसल, मनोज चौधरी, दिग्विजय त्यागी, सौरभ त्यागी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...