संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: शारदीय नवरात्र पर नगर के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री मंदिर में अष्टमी पर रविवार की देर शाम भक्तिभाव के साथ 108 दीपों से महाआरती की गई। महाआरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। दीपों की जगमगाती रोशनी और मां के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन नजर आए और पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह छाया रहा। नवरात्र के अवसर पर पहले दिन से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ 108 दीपों से मां की महाआरती की जा रही है। रविवार को अष्टमी के दिन भी रागबाग धाम पर शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन अष्टमी पूजा का आयोजन जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरती के दौरान भक्तों ने मां ...