संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: एन्चोड़ा कम्बोह के किसान हाट कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को केनरा बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। श्री श्री 1008 श्रीमद् जगद्गुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। उनके पहुंचते ही समारोह स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। केनरा बैंक की शाखा पहले भी एन्चोड़ा कम्बोह में संचालित हो रही थी, लेकिन क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए इसे अब किसान हाट कॉम्प्लेक्स स्थित नए और अधिक सुविधाजनक परिसर में स्थानांतरित किया गया है। नई शाखा से गांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। समारोह में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्षेत्र के विकास की रफ्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस स्तर पर संभल क्षेत्र का विकास होना च...