संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्री कल्किधाम में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल देखने को मिला। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने मां कात्यायनी की साधना कर महायज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। वैदिक मंत्रोच्चार और 'स्वाहा' के जयकारों से धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। महायज्ञ में जगत के कल्याण, सुख-समृद्धि और जनमानस की खुशहाली की कामना की गई। महायज्ञ पूर्ण विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। हवन कुंड में शुद्ध गाय के घी, औषधीय समिधा, शहद, मीठे पान सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों की आहुतियां दी गईं। इसके साथ ही नवग्रह शांति और लोक कल्याण की भावना से विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेलबोधन के साथ पंडालों में विराजीं मां, भक्तों ने मांगा शुभ फल महायज्ञ के बाद शाम को मां...