संभल, अक्टूबर 16 -- Sambhal News: संभल में श्रीरामलीला में कलाकारों ने श्रीराम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। इसमें राजा दशरथ से रानी कैकेयी द्वारा दो वरदान मांगने और भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने का प्रसंग दिखाया गया। वनवास की लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। मंचन में दिखाया गया कि रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगे। पहले वरदान में उन्होंने भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और दूसरे में अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का राजपाट मांगा। यह सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह गए। वहीं भगवान श्रीराम ने पिता के वचन का मान रखते हुए वन जाने की तैयारी कर ली। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: राम वनगमन की लीला देख दर्शकों की आंखें हुईं नम उनके साथ माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण भी वनवास के लिए निकल पड़े। कलाकारों ने देवासुर ...