Sambhal News: श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, अयोध्या लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
संभल, नवम्बर 1 -- Sambhal News: कस्बे में आयोजित रामलीला का भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला के साथ विधिवत समापन हो गया। रावण वध के बाद अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम का नगरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम के राजतिलक का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जा रहा था। इसी क्रम में बीते दिन दोपहर में रावण के पुतले का दहन किया गया। रात्रि में कलाकारों ने रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अपने अनुज लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या लौटने का दृश्य प्रस्तुत किया। श्रीराम के अयोध्या पहुंचते ही नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद माता सीता और लक्ष्मण की मौजूदगी में भगवान श्रीराम का र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.