संभल, जुलाई 6 -- Sambhal News: श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर में चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा का सोमवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक अयोध्यादास रामायणी ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और रामराज्य का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, सेवा, त्याग और धर्म का संदेश देता है। यदि लोग उनके आदर्शों को अपनाएं तो परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि रामराज्य न्याय, समानता और लोककल्याण का प्रतीक है। श्रीराम कथा लोगों को अच्छे संस्कार देती है और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- राम वनवास का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर सुधी...